अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, शहर के विभिन्न क्षेत्रों की दुर्गा समितियों को भेंट किए स्मृति चिह्न
कटनी। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कटनी में लगातार चौथे वर्ष ‘दुर्गा समिति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के तहत नगर की विभिन्न दुर्गा समितियों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के सदस्यों ने गर्ग चौराहा, सब्जी मंडी, अल्फटगंज, सिविल लाइन, महाकाल मंदिर क्षेत्र, मुख्य सिटी एरिया, भट्टा मोहल्ला, लखेरा, माधव नगर और बरगवां सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया।
इस आयोजन में विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष अरजीत खरे के साथ भाजयुमो नेता अजय माली, संस्था के महामंत्री आदित्य श्रीवास्तव सहित उत्कर्ष गुप्ता, डॉ. मनीष सिंह, दीपक कुशवाहा, अतुल विश्वकर्मा, अविनाश जायसवाल, जतिन जसूजा, निखिल तनवानी, मोहित गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष अवस्थी, दिव्य मिश्रा, अनुराग सोनी, दिव्यांश द्विवेदी, सौरभ रैदास, सुमित रजक, हरीश झमनानी, शिवम कुरील, अभिषेक तिवारी, आदेश मिश्रा एवं अविनेश त्रिपाठी की सहभागिता रही।
संस्था के सदस्यों ने देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर समितियों का सम्मान किया। फाउंडेशन का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों में योगदान देने वाली समितियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करना और शहर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में उनकी भूमिका को सम्मान देना है।
विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने आयोजन में सहयोग देने वाली सभी दुर्गा समितियों और उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]() |
| रवि कुमार गुप्ता, संपादक ( जन आवाज ) |



