कटनी। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया की अगुवाई में नेहरु प्रतिमा के सामने सुभाष चौक में "रघुपति राघव राजाराम" भजन गाकर संकल्प सत्याग्रह किया गया। इस अवसर पर विक्रम खम्परिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तानाशाही रवैया पूरे देश को दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा देश के लोकतंत्र का जिस तरह मखौल उड़ाया जा रहा है, देशवासियों ने कभी इस तरह की भाजपा द्वारा की जा रही काली करतूती की कल्पना भी नहीं की होगी? उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा जहां बौखलायी हुई है, वहीं तानाशाही रवैया अपनाकर जनता को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। जहां अड़ानी-अंबानी की बात आती है, मुँह में सांप सूंघ जाता है। मोदी जी को देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानो पर अत्याचार, महिलाओं के साथ अपराध जैसी तमाम घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाय राष्ट्रवाद और हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा।सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने किया संकल्प सत्याग्रह
3/27/2023 02:29:00 pm
0
कटनी। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया की अगुवाई में नेहरु प्रतिमा के सामने सुभाष चौक में "रघुपति राघव राजाराम" भजन गाकर संकल्प सत्याग्रह किया गया। इस अवसर पर विक्रम खम्परिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तानाशाही रवैया पूरे देश को दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा देश के लोकतंत्र का जिस तरह मखौल उड़ाया जा रहा है, देशवासियों ने कभी इस तरह की भाजपा द्वारा की जा रही काली करतूती की कल्पना भी नहीं की होगी? उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा जहां बौखलायी हुई है, वहीं तानाशाही रवैया अपनाकर जनता को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। जहां अड़ानी-अंबानी की बात आती है, मुँह में सांप सूंघ जाता है। मोदी जी को देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानो पर अत्याचार, महिलाओं के साथ अपराध जैसी तमाम घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाय राष्ट्रवाद और हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा।


