कलेक्टर ने रीठी तहसील के लिपिक से किया जवाब तलब

जन आवाज/ कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने रीठी तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड -3 किशोर झंकारे द्वारा जानबूझकर पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

कलेक्टर प्रसाद ने सहायक ग्रेड-3 झंकारे को तीन दिन के भीतर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। 

विदित हो कि हाल ही में कलेक्टर प्रसाद द्वारा रीठी तहसील के औचक निरीक्षण के दौरान सहायक ग्रेड- 3 झंकारे द्वारा पटवारियों के नामिनी फार्म अपडेट कर सर्विस बुक में नहीं लगाये जाने का मामला कलेक्टर प्रसाद के संज्ञान में आया।इसके अलावा लिपिक द्वारा संबंधित पटवारियों से नामिनेशन भरवा कर अध्ययन भी नहीं किया गया। 

कलेक्टर प्रसाद को निरीक्षण के दौरान पटवारियों का डी.पी.एफ. पासबुक भी अपूर्ण मिली। लिपिक झंकारे द्वारा रीठी तहसील के पटवारी अभिषेक शर्मा और सचिन दीक्षित की सेवा 15 से 20 वर्ष की हो जाने के बाद भी उनके सेवा अभिलेखों के संधारण में की जा रही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किए है। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि झंकारे द्वारा जानबूझकर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती गई है जो उदासीनता का द्योतक है। जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत है।

No comments

Powered by Blogger.