कटनी। मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के लिए आज कटनी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में संपन्न हो हुआ। सुबह से ही अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुँचने लगे थे।
वरिष्ठों से लेकर युवाओं तक में दिखा उत्साह
चुनाव की गहमागहमी के बीच पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मतदान केंद्र पहुँचकर अपना वोट डाला। विशेष बात यह रही कि इस बार मतदान को लेकर युवा अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ताओं में जबरदस्त सक्रियता देखी गई। दोपहर की भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बावजूद, अधिवक्ताओं की कतारें कम नहीं हुईं और वोटिंग को लेकर भारी उत्साह बना रहा।
प्रमुख हस्तियों ने किया मतदान
मतदान प्रक्रिया में शहर के प्रमुख अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: अधिवक्ता संघ के वर्तमान अध्यक्ष अमित शुक्ला, विन्द्र गुप्ता एवं रविन्द्र जयसवाल, भाजपा नेता एवं अधिवक्ता मृदुल द्विवेदी, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेश सोनी, प्रमोद मिश्रा, हिमांशु शर्मा एवं मीना बघेल।
मतदान के आंकड़े और सुरक्षा व्यवस्था
शाम 4:30 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 500 वोट डाले जा चुके थे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतदान की प्रक्रिया चलायमान थी।


