कटनी। गांव में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लग रहा था, तभी पुलिस ने दबिश देकर पूरा खेल बिगाड़ दिया। कटनी जिले के ग्राम जरवाही में निवार पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 लोगों को मौके से पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹10,700 नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बोला धावा
पुलिस के मुताबिक, आज चौकी निवार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जरवाही में कुछ लोग ताश के पत्तों पर का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कथित तौर पर जुआ खेल रहे 21 लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान ₹10,700 नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में की गई। थाना माधवनगर के प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी।
जरवाही के ये 21 लोग पकड़े गए
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पकड़े गए लोगों में राजकुमार कोल (50), अर्जुन कुम्हार (58), बलराम रैदास (43), रामनरेश रजक (46), ओमप्रकाश रजक (54), सुनील चौधरी (26), रामफूल चौधरी (59), सोनू भूमिया (25), नरेश भूमिया (40), बलवंत भूमिया (26), गुड्डा कोल (44), राजेश कुमार (50), राजन भूमिया (32), बारेलाल भूमिया (50), अठ्ठी भूमिया (50), शिवचरण भूमिया (34), सोहन कोल (32), मख्खु कोल (50), रामदास कुम्हार (46), शेखलाल भूमिया (65) और बिनोद कुम्हार (52) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी ग्राम जरवाही, थाना माधवनगर, जिला कटनी के निवासी हैं।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, अंकित दुबे, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।
अब सवाल यह है कि जुए जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी कितनी निरंतरता से जारी रहता है।
![]() |
| रवि कुमार गुप्ता, संपादक |



