आदिपुरुष के डायरेक्टर का जलाया गया पुतला

सतना। धीरे - धीरे  फिल्म आदिपुरुष का विरोध मध्यप्रदेश में होने लगा है। साथ ही जगह जगह आदिपुरुष फिल्म डायरेक्टर ओम रावत का पुतला दहन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सतना जिले में आरम्भ समिति ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए फिल्म डायरेक्टर ओम रावत का पुतला दहन किया। समिति के अध्यक्ष अंकित रॉकी शर्मा ने कहा कि बॉलीवुड ने हिंदुओं का तमाशा बना रखा है। आए दिन ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। फिल्म आदिपुरुष में रामायण के पात्रों को विकृत करके दिखाया गया है। रावण और हनुमान जी को ऐसे प्रस्तुत किया है जैसे कोई आक्रांता हों। बॉलीवुड द्वारा धार्मिक चरित्रों का जिस तरह मजाक बनाया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 इस अवसर पर समिति के सचिव सूर्य प्रकाश गुप्ता  ने कहा कि भारतीय संस्कृति के विरुद्ध कार्य करना ही सदैव बॉलीवुड की प्रवृत्ति रही है। जो निर्माता निर्देशक भारतीय संस्कृति के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। उनका पूर्ण बहिष्कार ही उनका इलाज है। फिल्म को सरकार से प्रतिबंधित करने की मांग करता है। इस मौके पर आरम्भ समिति के अध्यक्ष अंकित रॉकी शर्मा, सचिव सूर्य प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष रावेन्द्र सिंह परिहार, महिला अध्यक्ष सोनाली सिंह परिहार, विपिन सेन, अभिषेक सेन, पुष्पेंद्र वर्मा, पवन कुशवाहा, कृष्ण किशोर शुक्ला, सुरेश कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments

Powered by Blogger.