भाजपा के एक और पूर्व विधायक ने दिग्विजय सिंह से की मुलाक़ात

जबलपुर। प्रदेश में भाजपा नेताओं का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसका एक बड़ा कारण कहीँ न कहीं सह सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को बताया जा रहा। राजधानी समेत कटनी और महाकौशल के कई दिग्गज और कद्दावर नेता यह कहते हुए भाजपा छोड़ कर दूसरी पार्टियों में जाने को मजबूर हो रहे कि उनको कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है। और वह पार्टी से कहीं ज्यादा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की उपेक्षा का शिकार होने का रोना रो रहे है। 

पहले कटनी जिला के विजयराघवगढ़ विधानसभा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह और फिर उसके बाद बहोरीबंद विधानसभा के ओबीसी नेता भाजपा नेता शंकर महतो ने ये कहते हुए भाजपा की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया, कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपमानित करते हुए कहा कि उसके पास बचा ही क्या है, वो क्या उखाड़ लेगा। जिससे इस बात के संकेत मिलना शुरु हो गए कि जिस तरह से चुनाव के पहले भाजपाई पार्टी छोड़ - छोड़कर जा रहे हैं, 23 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

इसी तरह महाकौशल में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक हरेंद्र जीत सिंह ( बब्बू ) कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। जिसके बाद महाकौशल के भाजपा खेमा में हलचल मच गई। और हरेंद्र सिंह की दिग्विजय सिंह मुलाकात कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे। 

सुत्रो की माने तो जबलपुर पश्चिम के पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से अपनी पार्टी से खासा नाराज बताए जा रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ कड़ा विरोध भी किये जाने की चर्चा है। यदि हरेंद्र सिंह भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाते है तो भाजपा को बड़ा झटका झेलना पड़ सकता है। दिग्विजय सिंह से मुलाकात के लिए हरेंद्र सिंह के साथ जबलपुर के कांग्रेस नेता समीर दीक्षित भी साथ में थे। जिसके बाद चर्चा और भी ज्यादा गरमा गई।

No comments

Powered by Blogger.