नगर निगम में महापौर करेगी ध्वजारोहण

कटनी। आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर 15अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिक निगम कटनी में महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी समारोह की मुख्य अतिथि होगी तथा नगर निगम में प्रात: 8बजे ध्वजारोहण करेगी। नगर पालिक निगम आयुक्त विनोद शुक्ल द्बारा जारी आदेश में अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर नगरीय क्षेत्र में व्यवस्था हेतू दायित्व सौपे गये है। 

नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नवीन जलसंयंत्र अमकुही में प्रात: 8:30 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा नगर निगम के पार्षद गण शहीद स्मारकों सहित शालाओं व 45 वार्डों में ध्वजारोहण करेगें। नगर निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थिति के लिये निर्देश दिये गये है। महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने समस्त जिलेवासियों को आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।

No comments

Powered by Blogger.