दिलराज अमर सिंह को भाजपा युवा जिला के प्रभारी का मिला दायित्व

 

टनी। युवा दिलों की धड़कन और दिलों में राज करने वाले भाजपा युवा नेता दिलराज अमर सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने कटनी जिले का प्रभारी की कमान सौंपी गई है। जिसके बाद युवा दिलों में राज करने वाले दिलराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई से नवाजा जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा भोपाल से जारी हुई सूची भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश की प्रभारी व भाजपा प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए है। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व युवा समाजसेवी दिलराज अमर सिंह को कटनी ज़िले का प्रभारी बनाया गया है। युवा नेता दिलराज की नियुक्ति पर तमाम भाजपा की यंग टीम के अलावा वरिष्ठ जनो ने शुभकामनाएँ देते हुए बधाई दी है। 

No comments

Powered by Blogger.