आशुतोष मनु दीक्षित का मुख्यमंत्री ने सम्मान क्या किया विरोधियों की छाती पर सांप लोटने लगे


कटनी। सामाजिक कार्यो में सक्रिय सहभागिता निभाने के चलते सूबे के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने कटनी के सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित का सम्मान किया ये जिला वासियों के लिए गौरव की बात है। लेकिन यहां तो विरोधियों की छाती पर सांप लोट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सामाजिक कार्यों के प्रति रूचि एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विगत दिनों एक न्यूज चैनल के निजी कार्यक्रम में मनु दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित क्या किया आस्तीनों के सीने में सांप तो लोटे, साथ ही ये सब नजारा, मंजर देखकर विरोधियों के पैरों की जमीन खिसकने के अलावा रातों की नींद तक फुर्र हो गई। इतना ही नहीं विरोधियों के करीबी कहे जाने वालों पर भरोसा करें तो अब रात खुली छत में बिताई जा रही है ताकि रात किसी तरह तारों की गिनती में ही कट जाये।

लेकिन मौसम के नाखुश मंजर ने विरोधियों के दामन से तारों की गिनती गिनने का भी अधिकार छीन लिया। शायद तारों को भी इन भू - माफिया का थोपड़ा रास नहीं आ रहा है। जिस दिन से डॉक्टर मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा मनु सम्मान की तश्वीर वायरल हुई है मुख्यमंत्री केबिनेट खेमे से कटनी जिला से मंत्री बनने वालों की आवाज जिस तरह उठी थी वह बिना गड्ढा खोदे ही कहीं दफन होकर दम तोड़ चुकी नजर आ रही है। इतना ही नहीं अब तो काना फूसी यहां तक होती हुई सुनाई दे रही है कि जिन विरोधियों ने मंत्री बनने का सपना संजोया हुआ था हवा हो गई। अब देखना बेहद ही दिलचस्प होता हुआ दिखाई पड़ रहा है कि क्या जिन नामों को लेकर कटनी से मंत्री बनने की मांग गूंजी थी उस गूंज का असर मनु दीक्षित के सम्मानित होने के बाद भी सुनी जाएगी। या राजनीति की ऑक्सीजन में जीवित रहने वाले बिना मंत्री पद के सांस लेते रहेंगे।

No comments

Powered by Blogger.