प्रॉडक्ट रिटर्न ना होने पर युवक ने ऐसे किया समझौता (इमेज- सोशल मीडिया)
शिमला। आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। वो समय गया जब लोग अपने दिन का कीमती समय बाजारों में घूमकर खरीददारी करने में बर्बाद करते थे। अब लोग घर पर लेटे-लेटे ही अपनी जरुरत का सामान ऑर्डर कर घर पर ही मंगवा लेते हैं। यही वजह है कि चाहे फ़ूड आउटलेट्स हो या क्लॉथिंग ब्रांड्स, सभी अब ऑनलाइन शॉपिंग की फैसलिटी ग्राहकों को देने लगे हैं।
ऐसे कई ऐप्स आ गए हैं जो लोगों की जरुरत का सामान तुरंत डिलीवर करवाने की फैसलिटी भी देते हैं। जहां पहले ऑनलाइन सामान मंगवाने पर कई-कई दिनों का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब चंद मिनट्स में आपकी जरुरत की चीज दरवाजे पर होती है। ये सुविधा कई ऐप्स अब देने लगी है। लेकिन कहते हैं ना कि हड़बड़ी के काम में गड़बड़ी भी उतनी ही ज्यादा होती है। ऐसी ही गड़बड़ी का शिकार हुआ हिमाचल प्रदेश में रहने वाला एक युवक। उसने अपने साथ हुई इस घटना को ऑनलाइन शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया।
अंडरवियर मंगवाना पड़ा महंगा
प्रियांश नाम के इस युवक ने अपने साथ हुई इस घटना को ऑनलाइन शेयर किया। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले इस युवक ने एक ऑनलाइन ऐप से अपने लिए मेन अंडरवियर ऑर्डर किया था। लेकिन जब उसका ऑर्डर उसके हाथ में आया, तो उसे खोलते ही युवक हैरान रह गया। उसने जॉकी की मेंस अंडरवियर मंगवाया था, लेकिन उसे लेडीज पैंटी डिलीवर कर दी गई। प्रियांश ने पहले सोचा कि वो इसे रिटर्न कर रिफंड ले लेगा लेकिन उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा जब कंपनी ने उसका रिटर्न रिजेक्ट कर दिया।
अंडरगारमेंट्स नहीं होते रिटर्न
प्रियांश की रिटर्न रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी गई. कहा गया कि अंडरवियर्स रिटर्न नहीं किये जा सकते। इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।