कटनी। माधव नगर श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए विष्णु वलेचा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समिति से जुड़े सदस्यों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर विष्णु वलेचा ने समिति की गतिविधियों, धार्मिक आयोजनों, रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव से जुड़ी जानकारियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली है। उनकी भूमिका आयोजनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ समिति की गतिविधियों के बेहतर प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण रहेगी।
विष्णु वलेचा की नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ निभाएंगे। साथ ही, रामलीला एवं दशहरा आयोजन से जुड़ी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समिति से जुड़े लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से आगामी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रचार-प्रसार को और मजबूती मिलेगी।
![]() |
| रवि कुमार गुप्ता, संपादक जन आवाज |



