कटनी। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए थाना क्षेत्र के ऐसे स्थानों का विश्लेषण किया जहां पर वाहन चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। तत्पश्चात चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु टीम बनाकर कार्ययोजना बनाई गई। ऐसे स्थानों पर मुखबिर के द्वारा नजर रखने व लगातार स्टाफ को भी मुस्तैद किया गया।
जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय व उनकी टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई। आज कोतवाली थाना क्षेत्र में दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को रंगे हाथ वाहन चोरी करते पकड़ा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से 06 दो पहिया वाहन मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेण्डम़ के आधार पर कुल 06 मोटर सायकल जिनकी कीमत करीब 04 लाख रू की है, बरामद की गई है। चोरी गए वाहनों के संबंध में थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 914/25, 934/25, 965/25, 966/25, 967/25 पंजीबद्ध होना पाए गए है। एक अन्य मोटर सायकल आरोपी द्वारा दिसम्बर-2024 में चोरी की गई थी जिसे 41(1)4 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- रजनीश पाण्डेय पिता स्व. केशव प्रसाद पाण्डेय उम्र 42 वर्ष नि. इंदिरा नगर थाना अमलई जिला शहडोल।
बरामद वाहनों की जानकारी इस प्रकार है
1. 914/25 धारा 303(2) बीएनएस - MP21ZE 6036 Hero HF Deluxe – 60000
2. 934/25 धारा 303(2) बीएनएस - MP21ML 8256 TVS SPORTS – 60000
3. 965/25 धारा 303(2) बीएनएस - MP21MC 1787 Hero Passion Pro – 60000
4. 966/25 धारा 303(2) बीएनएस - MP21ML 9894 Honda Livo – 80000
5. 967/25 धारा 303(2) बीएनएस - MP21MQ 7332 Honda Dream Deluxe – 75000
6. 41(1)4 जा.फौ. के तहत जप्त- MP21MK 4506 Honda Dream Yoga – 75000
पुलिस कार्यवाही में इनकी रही विशेष भूमिका :
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय , उनि. सिद्धार्थ राय, सउनि. विजय गिरी, प्र.आर. आशीष दुबे, रामपाल बागरी, पुष्पराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, आरक्षक मनु त्रिपाठी, दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन की अहम भूमिका रही।


