कटनी/ वि.गढ़। जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पढ़रेही और ग्राम जमुआनी इन दिनों अवैध खनन के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यहां दिन-दहाड़े भारी मशीनों और दर्जनों डंपरों के माध्यम से लाइमस्टोन पत्थर का उत्खनन किया जा रहा था ।
मीडिया और सोशल मीडिया में खबर चलने के बाद खनिज विभाग हरकत में आया और वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर खनिज विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर हो रहे अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई का हंटर चला खनिज माफिया के मनसूबों पर पानी फेर दिया। जानकारी के मुताबिक परिवहन करते ट्राला को लेकर चालक फरार हो गया ना मिलने पर मशीन को वहीं संदर्शन खदान में खड़ा करा चाबी जब्त कर ली गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार अवैध उत्खनन बिना किसी वैध लीज के नए-नए स्थानों पर किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर खनन नियमों का उल्लंघन था। स्थानीय ग्रामीण जगदीश पटेल को गुमराह कर उसकी जमीन से अवैध रूप में लगभग 20,000 टन का अवैध खनन कर लिए गया।
सूत्रों की माने तो खनिज विभाग की टीम को भारी दबाव डाला जा रहा है और राजनीति रसूख से डराने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि इस मामले से जुड़े लोग सत्ता धारी नेता हैं। अब आगे देखते हैं होता है क्या ?


