कटनी। पिछले कई दिनों से कटनी जिले के अनेकों पेट्रोल पंपों में डीजल, पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता ना होने का का मुद्दा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कलेक्टर कटनी का ध्यान आकृष्ठ करते हुए पत्र के माध्यम से जल्द आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है।
जानकारी देते हुए अंशु मिश्रा ने बताया कि जिले भर के अनेकों पम्पों में डीजल, पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, कई पम्प ड्राई हो चुके है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार जल्द पेट्रोल, डीजल के दाम में भारी उछाल की ख़बरों को देखते हुए डिपो द्वारा कालाबाजारी किए जाने की खबर है, इस कारण पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। परंतु वास्तविकता दावों से कुछ अलग है। कई पेट्रोल पम्प ड्राई पड़े हुए है। श्री मिश्रा ने कलेक्टर कटनी को जनहित में त्वरित कार्यवाही करते हुए अविलंब से डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता व काला बाज़ारी रोकने के लिए टीम गठित कर जनता को पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।


