प्राप्त जानकारी के मुताबिक निवार चौकी थाना माधवनगर अंतर्गत शाहपुर का रहने वाला अंतू दहिया का 33 वर्षीय तांत्रिक बेटा बाबा नुनी दहिया झाड़ फूंक की आड़ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़ छाड़ कर अपनी हवस का शिकार बनाने की मंशा से नियत रखता था। 12 मई दिन मंगलवार को भी तांत्रिक बाबा नुनी दहिया एक महिला को झाड़ने फूंकने के नाम पर गलत नियत से छूने, छाने लगा। जिसके बाद महिला ने विरोध करते हुए थाना माधवनगर की निवार चौकी में जाकर रिपोर्ट कराई। जिस पर पुलिस ने बाबा नुनी दहिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 431/26 धारा 74,75,79,351 (2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लेते हुए बाबा नुनी को धर दबोचा। जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी बाबा को न्यायायल के सामने पेश किया जिस पर न्यायालय ने बाबा को झिंझरी जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। नुनी बाबा अब जेल में रहकर सपने में महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ करते हुए झाड़ फूंक करेगा।
आपको बता दें कि बाबा नुनी दहिया को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, कमलेश्वर शुक्ला प्र.आर.गौरव सेन ,मनीष कुमार , आर. अरविंद, बक़ील की अहम भूमिका रही।



