कटनी। एक्सिस माइनिंग सुनवाई में हाई कोर्ट के जज को फोन करने के मामले में पेशी काट रहे विजयराघव गढ़ भाजपा विधायक संजय पाठक को जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहले मुख्य अतिथि के रूप में नाम शामिल किया गया था, लेकिन अचानक मुख्यमंत्री ने संजय पाठक को हटा कर राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के नाम की घोषणा करने के बाद राजनीति गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि आखिर, आखिरी वक्त में अचानक मध्यप्रदेश के सबसे रहीश जाने माने विधायक जो इन दिनों हाई कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं, ऐसे विधायक का नाम पहले शामिल किया गया फिर अचानक वह भी इतनी जल्दी संजय पाठक के नाम की जगह राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का नाम शामिल कर मुख्य अतिथि बनाए जाने से चर्चा का विषय बना हुआ है.? हालांकि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बेहद ही समझदारी, सूझ - बूझ और निर्णायक फैसला लेते हुए मुख्य अतिथि संजय पाठक का नाम बदलने का जो काम किया है कबीले तारीफ है, वरना चर्चा ये हो रही होती कि जिस विधायक ने अपनी ही सरकार को चूना लगा एक्सिस माइनिंग के करोड़ों रुपए दबाए हुए हैं, उसी को जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बना दिए। वैसे तो और भी कई संगीन आरोप लगे हुए हैं, फिलहाल इतना ही, बाकी किसी से कुछ छिपा हुआ नहीं है।
खैर आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमीं के उपलक्ष्य में कटनी जिले में सोमवार 25 मई को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गंगा दशमी पर्व पर आयोजित होने वाले कटनी जिले की गतिविधियों एवं कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए राज्य शासन ने पूर्व में घोषित मुख्य अतिथियों के नाम को संशोधित करते हुए अब राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संस्कृति,पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी को मुख्य अतिथि घोषित किया है।
राज्य मंत्री श्री लोधी जिले के विकासखंड बहोरीबंद के प्रसिद्ध रूपनाथ धाम में प्रात: 10 बजे आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान कार्य में शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडेय, कलेक्टर आशीष तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी , समाजसेवी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहेंगे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप कुमार मिश्रा और सीईओ जनपद पंचायत अभिषेक सिंह सहित जल गंगा संवर्धन अभियान से संबद्ध पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, नगर निगम व नगरीय निकायों सहित लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और अन्य विभागों को गंगा दशमी के उपलक्ष्य में आयोजन की तैयारियों के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर ने सभी स्थानीय और नगरीय निकायों में भी गंगा दशमी पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।


