कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की कटनी इकाई द्वारा वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम कटनी साउथ स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
ABVP के नगर मंत्री संजय कुशवाहा ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी, भाग संयोजक नितिन साहू, आदेश त्रिपाठी, राहुल दुबे, आयुष तोमर, सुमित रजक, राज, प्रशांत राजभर, विपिन सहित बड़ी संख्या में परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


