तीन दिन में अंतिम आदेश जारी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी, प्रशासन पर विलंब का आरोप।
कटनी। श्री जगन्नाथ ट्रस्ट समिति से जुड़े विवादित मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। फरियादी राजू गुप्ता ने कलेक्टर कटनी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के वर्तमान पदाधिकारियों को ब्लैकलिस्ट/अवैध घोषित करने संबंधी जांच पूरी होने और विभिन्न अधिकारियों द्वारा प्रतिवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है।
फरियादी का आरोप है कि आदेश में हो रही देरी से मंदिर की संपत्ति, धार्मिक व्यवस्था और जनभावनाओं को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि तीन दिन के भीतर अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया, तो वे कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर आत्मदाह जैसा कदम उठाने को विवश होंगे। ज्ञापन में इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर डाली गई है।
![]() |
| रवि कुमार गुप्ता, संपादक ( जन आवाज ) |





