कटनी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर ज्योतिषीय भविष्यवाणी का एक पुराना मामला चर्चा में है। ज्योतिषी आर.के. पाठक ने राहुल गांधी की जन्म कुंडली के ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण करते हुए उनके प्रधानमंत्री बनने को लेकर भविष्यवाणी की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी की कुंडली में शनि ग्रह के मेष राशि में स्थित होने और कमजोर अंश बल के कारण उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना को लेकर सवाल उठाए गए थे। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, प्रधानमंत्री पद की प्राप्ति के लिए शनि ग्रह का मजबूत होना आवश्यक बताया गया था।
बताया गया है कि इसी तरह लालकृष्ण आडवाणी, सोनिया गांधी और शरद पवार की कुंडलियों का भी विश्लेषण किया गया था। इन नेताओं की कुंडलियों में ग्रहों की स्थिति को प्रधानमंत्री पद की प्राप्ति के लिहाज से अनुकूल नहीं बताया गया था।
दावे के मुताबिक, वर्ष 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2010, 2012 और 2014 में कटनी से प्रकाशित दैनिक मध्य प्रदेश और भोपाल से प्रकाशित समाचार पत्र शब्द जाल में इन भविष्यवाणियों का प्रकाशन हुआ था। इन खबरों को कटनी जिले के ब्यूरो संजीव शिववेदी द्वारा प्रसारित किए जाने की बात कही गई है।
बताया गया है कि ज्योतिषी आर.के. पाठक वर्ष 2001 से विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में ज्योतिषीय भविष्यवाणियां प्रकाशित कराते आ रहे हैं।


