कथा वाचक को दुनिया का अंतिम सत्य मान चुकी भावुक जनता मिलने और फोटो खिंचवाने जाती है और नेता जी के बाउंसर (पहलवानों) से खूब बेइज्जत होती ।
बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
कटनी का एक नेता हर धार्मिक आयोजन को हाई जैक करने का मास्टर है। कार्यक्रम होता है समिति के अनगिनत सदस्यों की मेहनत से और धार्मिक जनों के सहयोग से पर उक्त नेता जबरन में हर कार्यक्रम में अपने कुछ गुर्गे घुसा कर और एक प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के बाउंसर घुसा का कार्यक्रम को ऐसा हाई जैक करता है जैसे घर की खेती हो? समिति से जुड़े एक सदस्य ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि उक्त नेता का धार्मिक आयोजन में कोई योगदान नहीं था पर कुछ चापलूस लोगों की बदौलत मंच पर कब्जा करके खुद को धर्म प्रेमी साबित करने में लगा था। जबकि उक्त नेता की सचाई कटनी से गोवा तक बच्चा - बच्चा जानता है।
कुछ माह पूर्व एक धार्मिक आयोजन को हाईजैक करके भक्त मंडली के गुस्से का शिकार हुआ था पर बेशर्मी हावी?
कुछ माह पूर्व एक और धार्मिक आयोजन को हाई जैक करना उक्त नेता को भारी पड़ गया था। जब आयोजन से जुड़े शिष्य मंडल के सदस्यों ने पानी सिर के ऊपर हो जाने पर उक्त नेता को सार्वजनिक तौर पर खूब खरी खोटी सुनाई थी पर वाह रे ढीठ।
सूत्र बताते हैं कि उक्त नेता ने प्रचारित किया था कि सारा आयोजन उसी के खर्चे पर हो रहा है और आयोजन से संबंधित निर्माण भी उसी ने करवाया है। जबकि सूत्रों पर भरोसा करें तो उक्त कार्यक्रम में 90% संसाधन शिष्य मंडल के सहयोग के जुटाए गए थे, पर उक्त बेशर्म नेता ने आयोजन को अपनी निजी ब्रांडिंग का प्रयोग बना लिया था जो क्रम इस कार्यक्रम में भी जारी रहा, और वीआईपी कल्चर से कार्यक्रम ग्रस्त रहा।
देश भर में कहीं भी धार्मिक आयोजन बाउंसर (पहलवानों ) के साये में नहीं होते। कटनी की सहनशील और धर्म प्रेमी जनता सब सहती रहती है।
सच में कटनी अजब है सबसे गजब है

