कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं मंडलम अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनहित के मुद्दों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव जनता की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता एवं मेहनत से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले जनआंदोलनों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा। बूथ एवं मंडलम स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, अंशु मिश्रा, प्रेम बत्रा, जालिम यादव, जितेन्द्र गुप्ता, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, राहुल होतवानी, श्याम पाहुजा, मंजू निषाद, आनंद पटेल, दिग्विजय सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, इस्तियाक अहमद, सुधीर पटेल, राहुल पटेरिया, कपिल रजक, विनीत जायसवाल, अहमद कुरैशी, अभय खरे, शशि शेखर भारद्वाज, संदीप यादव, रमेश मिश्रा, राजेश चावरे, तरुण गुप्ता, सुनील श्रीवास, संदीप सिंह हांडा, संदीप जायसवाल, संजय खरे, राजकुमार विश्वकर्मा, विजय चंदवानी, साक्षी साहू, जितेंद्र बड़गैया, चंदन शाक्या, रमेश अहिरवार, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडलम अध्यक्ष एवं कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



