कटनी। कटनी जिले की राजनीति और प्रदूषण के मुद्दे पर चल रही बहस के बीच कन्हैया लाल शर्मा को CJP (Cockroach Janta Party) का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही पार्टी ने उन्हें विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से विधायक पद का उम्मीदवार भी घोषित किया है।
कन्हैया लाल शर्मा पिछले कुछ महीनों से कटनी जिले में प्रदूषण, माइनिंग और औद्योगिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उनका आरोप है कि 20 किलोमीटर के माइनिंग कॉरिडोर में संचालित क्रशर, खदानें और उद्योग क्षेत्र के पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहे हैं।
CJP की प्रमुख मांगें
1. 20KM माइनिंग कॉरिडोर में माइनिंग क्रशर और इंडस्ट्री पर तत्काल रोक।
2. CPCB, ICMR और CGWB की संयुक्त स्वतंत्र जांच, प्रदूषण से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा।
3. स्वास्थ्य सर्वे और मुफ्त इलाज की व्यवस्था आदिवासी और गरीब परिवारों के अधिकारों की सुरक्षा।
4. भ्रष्टाचार मुक्त, बेरोजगारी मुक्त और प्रदूषण मुक्त मध्यप्रदेश।
घटनाक्रम एक नजर में
सितंबर 2025
कन्हैया लाल शर्मा ने MPPCB में कटनी जिले के कथित प्रदूषणकारी प्लांट्स की शिकायत दर्ज कराई।
जांच शुरू
शिकायत के बाद MPPCB की जांच प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और मीडिया हलकों में हलचल बढ़ गई।
व्हाट्सएप विवाद
रात 5 बजे से 10 बजे के बीच कुछ व्हाट्सएप ग्रुप्स में “बिकाऊ मीडिया” शब्द को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कैमोर पत्रकार संघ ने इस मामले में पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
रात 9:17 बजे
कन्हैया लाल शर्मा ने “खास खबर विजयराघवगढ़” ग्रुप में अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए खेद व्यक्त किया।
रात 12:51 बजे
कैमोर पत्रकार संघ के अध्यक्ष अनिल चावला ने सार्वजनिक रूप से माफी स्वीकार करने की बात कही।
CJP की घोषणा
इसके बाद CJP ने कन्हैया लाल शर्मा को कटनी जिला अध्यक्ष और विजयराघवगढ़ विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया।
“जनता अब चुप नहीं बैठेगी”
CJP का कहना है कि यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ है जो आम लोगों की आवाज दबाने का प्रयास करती है। पार्टी का दावा है कि वह RTI, जनसुनवाई, पत्राचार और शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए जनता के मुद्दे उठाएगी।
पार्टी का नारा है:
“ना भ्रष्टाचार सहेंगे, ना अन्याय सहेंगे…
ना झुकेंगे, ना बिकेंगे — सिस्टम बदलेंगे!”


