यूपी के कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही टेबल पर रखे काजू,बादाम और किशमिश पर भीड़ टूट पड़ी। नाश्ते की टेबल पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में होड़ मच गई।
प्रेस वार्ता से ज्यादा ड्रायफ्रूट्स की चर्चा रही। देखते ही देखते भरी प्लेटें खाली हो गई। ड्रायफ्रूट्स की प्लेट लेकर जा रहे वेटर से ड्रायफ्रूट्स छीनते भाजपा कार्यकर्ता कैमरे में कैद हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


