कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 17 जुलाई को प्रस्तावित बहोरीबंद (स्लीमनाबाद) दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय के लिए जिला पंचायत कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कंट्रोल रूम के संचालन के लिए परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उनके मार्गदर्शन में दस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व संभालेगी।
जारी आदेश के अनुसार धनराज चौधरी, पंकज नामदेव, कमल सिंह ठाकुर, संजय सोंधिया, सानिध्य खरे, रजनीश जैन, रवि श्रीवास्तव, सुशील सेन, नरेश राठौर और सुग्रीम मरावी को कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर सौंपे गए कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियों और समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है।


