10 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी, छात्रों की शिक्षा सुविधाओं का उठाया मुद्दा
कटनी/ढीमरखेड़ा। शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने और महाविद्यालय परिसर में आईटीआई की कक्षाएं संचालित कराने की मांग को लेकर NSUI ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
NSUI के जिलाध्यक्ष अजय खटिक की उपस्थिति में सागर शुक्ला एवं अवध यादव के नेतृत्व में छात्रों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ढीमरखेड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिलाध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय में शीघ्र पीजी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं और आईटीआई की कक्षाएं भी संचालित की जाएं, ताकि स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर शशांक गुप्ता 'गोलू' (प्रदेश उपाध्यक्ष, मप्र सोशल मीडिया), आनंद मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष), कमलेश रजक, सत्यम द्विवेदी, सौरभ पांडे, प्रमोद कहार, अतुल त्रिपाठी, राहुल पटेल, शिव नामदेव, राधा पटेल, मुस्कान काछी, सपना काछी, सोनम यादव, अंजली बर्मन, शालिनी लोधी, साक्षी, अनामिका, शैलेश लोधी, रिचा काछी, काजल साहू, रिया लोधी, ज्योति लोधी, शानू काछी, गीता रजक, साधना लोधी, सुमित लोधी, रोहित काछी, अमित पटेल, साहिल काछी, लक्ष्मी लोधी, अनिमेष यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
![]() |
| रवि कुमार गुप्ता, संपादक |



