कटनी। लखेरा वार्ड क्रमांक 37 में जर्जर सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तय समय में सड़क पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उसी सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सड़क की समस्या का समाधान होने तक विरोध जारी रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धरने के कारण यदि आवागमन प्रभावित होता है तो इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लखेरा वार्ड की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण स्थानीय नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर नागरिकों को राहत देने की मांग की है।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि 24 घंटे में कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आंदोलन सड़क पर ही होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नारायण निषाद, मुकेश मिश्रा, गोलू शिवहरे, अशोक मौर्य, शीतल ठाकुर, प्रदीप सिंह, हर्षित मिश्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


