पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को फरियादिया मनीषा कोल (26), निवासी ग्राम ढीमरखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जुलाई 2026 को अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 435/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) एवं 305(ए) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान फरियादिया ने ग्राम पहरुआ निवासी मलिका उर्फ शीतल कोल पर संदेह जताया। पुलिस ने संदेही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में विशेष भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, उप निरीक्षक सुरेश चौधरी, आरक्षक पंकज सिंह एवं गंधर्व सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


