बिहार की राजधानी पटना में 3 जून को हुए कोचिंग विवाद मामले में खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) के मालिक खान सर को एक बार फिर कोर्ट से राहत मिल गई है।
फायरिंग और झड़प के मामले में पटना कोर्ट ने खान सर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है। पूरे मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी, तब तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रहेगी।


